उरई। कानपुर-झांसी हाईवे पर सोमई गांव के पास मंगलवार सुबह तेज रफ्तार डंपर ने गेहूं लदे आटो में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही आटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में पलट गया। हादसे में आटो चालक और किसान गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को बाहर निकालकर निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन समेत मौके से भाग गया।

एट थाना क्षेत्र के वर्ध गांव निवासी बबलू मंसूरी आटो से किसान चक्रभान परमार का गेहूं लेकर नवीन गल्ला मंडी एट बेचने जा रहा था। मंगलवार सुबह सोमई के पास हाईवे पर चढ़ते समय उरई की ओर से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने पीछे से आटो में जोरदार टक्कर मार दी। इससे आटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में पलट गया।

हादसे के बाद आटो में फंसे बबलू और चक्रभान की चीख-पुकार सुनकर राहगीर मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों को आटो से बाहर निकाला और निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर दोनों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।

हादसे के बाद डंपर चालक वाहन समेत मौके से भाग गया। पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाते हुए डंपर और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *