Truck ran over an Activa rider retired soldier died in agra

आगरा में हाथरस मार्ग स्थित टेढ़ी बगिया तिराहे (थाना ट्रांस यमुना) पर सोमवार शाम को रामबाग से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने दवा लेकर घर लौट रहे एक्टिवा सवार सेवानिवृत्त फौजी को टक्कर मार दी। चालक ट्रक छोड़कर भाग गया, इससे जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को एसएन मेडिकल कालेज इमरजेंसी ले गई, वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। एसीपी छत्ता पियूष कांत राय ने बताया कि मृतक की पहचान सादाबाद निवासी सुरेंद्र सिंह (42) के रूप में हुई है। परिजन ने बताया कि वह 1 साल पहले सेना से सेवानिवृत्त हुए थे। तीन साल से हृदय रोग से पीड़ित थे। उनका इलाज चल रहा था। बड़ा बेटा अंशुल (21) सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा है। छोटा बेटा प्रिंस (16) हाईस्कूल में पढ़ रहा है। सुबह करीब 8 बजे सुरेंद्र सिंह दवा लेने के लिए सदर स्थित आर्मी हॉस्पिटल गए थे। शाम 4 बजे के करीब घर लौटते समय हाथरस रोड पर ट्रक ने टक्कर मार दी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। हादसे के बाद तकरीबन 1 घंटे तक जाम लगा रहा। पुलिस ने किसी तरह यातायात सामान्य कराया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *