दुनिया में लुप्त हो रही कछुओं की इस प्रजाति का चंबल में कुनबा बढ़ रहा है। वन अधिकारियों ने इनकी सुरक्षा को बढ़ा दिया है। 

 


Turtle family increased in Chambal 136 small guests of animal species joined

कछुआ।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


loader

Trending Videos



विस्तार


दुनिया से लुप्त हो रहे बटागुर कछुओं की ढोर प्रजाति के 136 नन्हे मेहमान बुधवार और बृहस्पतिवार को चंबल नदी में पहुंच गए। इनमें बुधवार को 3 नेस्ट से जन्मे 56 और बृहस्पतिवार को 5 नेस्ट से जन्मे 80 शिशु शामिल हैं।

Trending Videos

बाह के रेंजर उदय प्रताप सिंह ने बताया कि फरवरी और मार्च में कछुओं की साल और ढोर प्रजाति की नेस्टिंग हुई थी। चंबल नदी के किनारे की बालू में नेस्ट बनाकर मादा ने 10 से 30 अंडे दिए थे। अंडों को जंगली जानवरों से बचाने के लिए लोहे की जाली लगाई गई थी। हैचिंग पीरियड शुरू होते ही जाली हटा ली गई थी। नेस्ट के अंडों से निकले बच्चों को एकत्रित कर चंबल नदी में पहुंचाने में वन विभाग की टीमें जुटी हैं। नेस्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *