{“_id”:”678bf4f9f6c9c657ab092c69″,”slug”:”two-killed-one-injured-in-bike-collision-orai-news-c-224-1-ori1005-124774-2025-01-19″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: बाइकों की भिड़ंत में दो की मौत, एक घायल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

Two killed, one injured in bike collision

गोपाल पटेल की फाइल फोटो। 
– फोटो : स्रोत परिजन

कोंच (जालौन)। बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया। हालत नाजुक होने पर वहां से उन्हें मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया गया। परिजन एक को झांसी व दूसरे को ग्वालियर ले गए। वहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। जबकि तीसरे की हालत गंभीर बनी है।

Trending Videos

कुठौद थाना क्षेत्र के हदरुख निवासी गोलू कुशवाहा (26) अपने पिता भगवानदास के साथ शुक्रवार शाम कोंच कोतवाली क्षेत्र के भेंड़ गांव स्थित रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह में शामिल होकर कोंच से खरीदारी कर गांव लौट रहे थे। तभी जालौन रोड पर गुरावती मोड़ के पास सामने से रवा के स्कूल से पढ़ा कर घर लौट रहे थाना कैलिया क्षेत्र के नरी निवासी गोपाल पटेल (21) की बाइक की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई।

हादसे में गोलू, उसके पिता भगवानदास व दूसरी बाइक के चालक गोपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने तीनों को सीएचसी भिजवाया। वहां गंभीर हालत होने पर उन्हें झांसी मेडिकल के लिए रेफर कर दिया गया था। वहां उपचार के दौरान देर रात गोलू ने दम तोड़ दिया। जबकि गोलू के पिता की हालत गंभीर बनी हुई है। गोपाल को रात में ही झांसी से ग्वालियर के लिए रेफर कर दिया गया था। वहां शनिवार सुबह उनकी भी मौत हो गई। मृतक गोपाल अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। वहीं, मृतक गोलू भी दो बहनों में अकेला भाई था। परिजनों ने बताया कि वह महाराष्ट्र में रहकर पानी-पूरी का धंधा करता था। उसके दो बच्चे भी हैं। घटना के बाद से दोनों परिवारों में कोहराम मचा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *