उरई। एटीएम से रुपये चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से पुलिस को 11 एटीएम कार्ड, दो कैंची व चाकू बरामद किया है। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

loader

Trending Videos

कोतवाली के फैक्टरी एरिया चौकी प्रभारी बृजेश कुमार रविवार की रात चेकिंग कर रहे थे। कालपी रोड के किनारे कान्हा हास्पिटल के पास बने आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम के अंदर दो युवक मशीन से छेड़छाड़ कर रुपये निकाल रहे थे। पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। आरोपियों ने अपना नाम रामपुरा थाना क्षेत्र के जगम्मनपुर निवासी प्रदीप कुमार व गोहन थाना क्षेत्र के पृथ्वीपुरा निवासी विजय कुमार बताया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह एटीएम से छेड़छाड़ कर रुपये निकाल लेते थे। सीओ अर्चना सिंह ने बताया कि दोनों आरोपी एटीएम से छेड़छाड़ कर रुपये निकाल लेते थे। रात में चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किए गए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *