{“_id”:”67607bcb61dd88ae1e038e05″,”slug”:”two-more-accused-arrested-in-jhansi-for-freeing-mufti-khalid-from-nia-2024-12-17″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jhansi: मुफ्ती को NIA से छुड़ाने के 2 और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 3 पकड़े; 11 नामजद और 100 अज्ञात पर दर्ज है केस”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
nia raid – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुफ्ती खालिद नदवी को एनआईए की टीम से छुड़ाने के मामले में नामजद दो और आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार किए हैं। एक आरोपी पहले पकड़ा जा चुका है। वीडियो फुटेज के सहारे अज्ञात आरोपियों की पहचान की जा रही है। ड्रोन से भी सर्च ऑपरेशन चल रहे हैं।
Trending Videos
कोतवाली क्षेत्र के अलीगोल मोहल्ले में रहने वाले मुफ्ती खालिद को 12 दिसंबर को एनआईए की टीम ने हिरासत में लिया था। टीम जब मुफ्ती को अपने साथ लेकर जा रही थी, तो मोहल्ले के लोगों ने धक्कामुक्की कर उन्हें छुड़ा लिया था। हालांकि, बाद में पूछताछ के बाद टीम ने मुफ्ती को छोड़ दिया था। पुलिस ने मुफ्ती को छुड़ाने के आरोप में 11 नामजद और 100 अज्ञात महिलाओं और पुरुषों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
नामजद आरोपियों में सबसे पहले परवेज को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया था। दो अन्य आरोपी मुकरयाना निवासी जकरया पुत्र छोटे और गुफरान पुत्र निजाम को सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
पुलिस के हाथ लगे 52 वीडियो
पुलिस के हाथ अब तक घटना से जुड़े 52 वीडियो लग चुके हैं। इनमें मोबाइल से बनाए गए वीडियो के अलावा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी है। इन वीडियो के सहारे पुलिस आरोपियों की पहचान में जुटी है। इनमें कई की पहचान हो चुकी है, लेकिन पुलिस पहले नामजद की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
ड्रोन से भी सर्च ऑपरेशन
इस मामले के ज्यादातर आरोपी भूमिगत हो गए हैं। यही वजह है कि घटना के चार दिन बाद भी पुलिस के हाथ सिर्फ तीन नामजद आरोपी ही चढ़ पाए हैं। ऐसे में आरोपियों की तलाश में पुलिस ने ड्रोन से भी सर्च ऑपरेशन चला रही है।
एनआईए की टीम से मुफ्ती को छुड़ाने के दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी की तलाश जारी है। – ज्ञानेंद्र कुमार सिंह, एसपी सिटी