ललऊखेड़ा गांव में बच्चों के आपसी विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। मारपीट के साथ एक पक्ष से तमंचे से फायरिंग की गई। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसमें एक युवक तमंचा लिए दिख रहा है और बुलेट भी मिली है। पुलिस ने दोनों पक्षों से चार लोगों को उठाया है।
सदर कोतवाली के ललऊलखेड़ा गांव में बुधवार देर शाम वीरेंद्र सोनकर और सुमित राजपूत के बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। खेलने के दौरान बच्चों में आपसी विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा की दोनों पक्षों से बड़े बाहर आए और आपस में ही भिड़ गए। घटना में एक पक्ष से तमंचे से फायरिंग कर दी गई। इससे माहौल और दहशत में बदल गया। विवाद और फायरिंग की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से चार लोगों को उठाया है।
कोतवाल चंद्रकांत मिश्रा ने बताया कि बच्चों के विवाद में मारपीट हुई और फिर एक पक्ष से फायरिंग की बात कही गई है। वीडियो में युवक तमंचा लिए दिख भी रहा है। अभी जांच चल रही है।