निगोहा-कालूखेड़ा मार्ग पर तिसंधा तालाब के पास साइकिल सवार वृद्ध को टक्कर मारने के बाद तेज रफ्तार बाइक भी सड़क किनारे गिर गई। घटना में वृद्ध की मौत के साथ बाइक सवार दो साथी घायल हो गए। घायलों को स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।

मौरावां थानाक्षेत्र के चिलौली गांव निवासी अखिलेश शुक्ला (62) खेती करते थे। बृहस्पतिवार रात आठ बजे वह काम से साइकिल से निकले थे। निगोहा-कालूखेड़ा मार्ग पर तिसंधा गांव के पास तेज रफ्तार बाइक सवार ने साइकिल में टक्कर मार दी और खुद अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गए। हादसे में अखिलेश की घटनास्थल पर मौत हो गई। बाइक सवार तीन युवकों में रायबरेली जिले के थाना बछरावां के गांव रामपुर सुदौली निवासी शिवा रावत (28) और उसका साथी सुजीत कुमार घायल हो गए। पुलिस घायलों को सीएचसी लाई।

डॉक्टर ने शिवा को मृत घोषित कर दिया। रामपुर सुदौली के प्रधान रीतेश सिंह ने बताया कि सुजीत को दिल्ली जाना था, शिवा उसे बस में बिठाने कालूखेड़ा जा रहा था। शिवा डाला चालक था। पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। थानाध्यक्ष कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। घायल की हालत गंभीर देख ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *