अखिलेश यादव ने लखनऊ के सपा कार्यालय में शनिवार को प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर कई बड़े आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास कोई काम नहीं है, ये लोग नकारात्मकता फैलाते हैं, एक-दूसरे में झगड़ा लड़वाते हैं।

इसके अलावा इनके पास कोई काम हो तो बताएं। अखिलेश यादव ने कहा कि उनकी सरकार बनने पर महाराणा प्रताप जयंती पर दो दिन का अवकाश दिया जाएगा। गोमती रिवर फ्रंट पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा लगाने की घोषणा की। प्रतिमा में चेतक और भाला सोने का होगा।

प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। जो लोग जीरो टॉलरेंस की बात करते थे, उन्होंने ही लॉ एंड ऑर्डर को जीरो कर दिया है। एनसीआरबी के आंकड़े खुद सरकार की नाकामी की गवाही दे रहे हैं।

समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर दो दिन का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से “मल्टी लेयर इलेक्शन माफिया” के खिलाफ मिलकर काम करने की अपील की। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के लोग फॉर्म-7 भरकर समाजवादी पार्टी के वोट कटवाने का काम कर रहे थे। 

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें