सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को अयोध्या के राम मंदिर में भक्तों की ओर से दिए जाने वाले चढ़ावे की करोड़ों की रकम गायब होने का सनसनीखेज बयान दिया है।

उन्होंने कहा कि यह बेहद शर्मनाक है और कोई भी इस पर सफाई देने के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि न्यायालय को मामले में स्वत: संज्ञान लेकर जांच करनी चाहिए। उन्होंने सरकार पर भी सवाल उठाए।

उन्होंने एक्स पर बयान जारी कर कहा कि समस्त विश्व में भगवान राम के उपासकों के लिए ये एक बेहद संवेदनशील समाचार है कि ‘राम मंदिर’ के चढ़ावे की करोड़ों की रकम गायब पायी गई है।

ये मंदिर ट्रस्ट के लिए अत्यंत शर्मनाक स्थिति है। कोई भी सफ़ाई देने के लिए सामने नहीं आना चाहता है। 

न्यायालय से स्वतः संज्ञान लेने की मांग है क्योंकि इसका सीधा संबंध वैश्विक स्तर पर समस्त सनातनी समाज की प्रभु राम में गहरी आस्था से जुड़ा है। सरकार की चुप्पी संदिग्ध है।

उनके इस बयान से लोग हैरान हैं और सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं, अभी तक ट्रस्ट की तरफ से कुछ भी नहीं कहा गया है।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *