आगरा के जिलाधिकारी मनीष बंसल ने मंगलवार को बेसिक शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर नाराजगी प्रकट की। विभाग के अधिकारियों को नियमित स्कूलों का निरीक्षण और अपार आईडी न बनाने वाले स्कूलों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय निर्माण में धीमी प्रगति और घटिया सामग्री के इस्तेमाल पर कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल के अधिशासी अभियंता को तलब कर फटकार लगाई।

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला टास्क फोर्स (डीटीएफ) की समीक्षा बैठक में डीएम ने शिक्षा व्यवस्था सुधारने के लिए कई कड़े कदम उठाए। उन्होंने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) को निर्देश दिए कि प्रतिदिन एक स्कूल का अनिवार्य रूप से निरीक्षण करें, बच्चों के साथ बैठकर मिड-डे मील खाएं और इसकी फोटो भेजें। बीएसए को अपार आईडी न बनाने वाले स्कूलों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि लक्ष्य के सापेक्ष कम नामांकन होने पर सीधे तौर पर बीईओ की व्यक्तिगत जिम्मेदारी तय की जाएगी। 31 जुलाई तक शत-प्रतिशत पाठ्य पुस्तकों का वितरण और अभिभावकों के बैंक खातों में डीबीटी प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिए। प्राथमिक स्कूल छीपीटोला के शैक्षिक स्टाफ को उत्कृष्ट विद्यालय सम्मान से नवाजा गया। तीन एआरपी को भी जिलाधिकारी ने सम्मानित किया।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *