
नवागत जिलाधिकारी मनीष बंसल
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
{“_id”:”69ec56fe767b77721d02181c”,”slug”:”dm-orders-daily-school-inspections-by-beo-strict-monitoring-of-education-system-2026-04-25″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: अब सरकारी विद्यालयों के बच्चों संग खाना खाएंगे खंड शिक्षा अधिकारी, जिलाधिकारी ने इसलिए दिए ये आदेश”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

नवागत जिलाधिकारी मनीष बंसल
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आगरा के जिलाधिकारी मनीष बंसल ने परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा के स्तर को सुधारने और व्यवस्थाओं को पारदर्शी बनाने के लिए कड़े कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला टास्क फोर्स (डीटीएफ) की समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि अब खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) को केवल कागजों पर नहीं, बल्कि धरातल पर सक्रिय होना होगा। उन्होंने निर्देश दिए कि जनपद के सभी बीईओ प्रतिदिन कम से कम एक स्कूल का अनिवार्य रूप से निरीक्षण करेंगे और बच्चों के साथ बैठकर मिड-डे मील ग्रहण करेंगे। भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए निरीक्षण के तत्काल बाद उन्हें फोटो भी साझा करनी होगी।