आगरा के आवास विकास काॅलोनी स्थित जीवन ज्योति हाॅस्पिटल में बृहस्पतिवार को लिफ्ट अचानक खराब हो गई। इससे मरीज सहित पांच लोग एक घंटे तक फंसे रहे। दरवाजा पीटने और शोर मचाने पर कर्मचारियों को पता चला। मगर पहली और दूसरी मंजिल के बीच में फंसी लिफ्ट आगे नहीं बढ़ सकी। सूचना पर पुलिस पहुंची। एक घंटे बाद ग्राइंडर से लिफ्ट के दरवाजे को काटा गया, तब लोग बाहर आ सके। इनमें एक की हालत खराब थी, हालांकि सभी को उपचार दिया गया।


घटना दोपहर तीन बजे की है। एसीपी लोहामंडी गाैरव सिंह ने बताया कि गांव अंगूठी, जगदीशपुरा निवासी रसीद को अस्थमा की समस्या थी। बुधवार को हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें जीवन ज्योति हाॅस्पिटल लेकर आए थे। उन्हें चाैथी मंजिल पर स्थित आईसीयू में ले जा रहे थे। उनके साथ परिवार के रहमान और हकीम आए थे। वह लिफ्ट से जाने लगे। उसमें दो महिलाएं मलपुरा की कमला और बंशी पहाड़पुर की रेनू भी थीं।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *