आगरा के बिचपुरी क्षेत्र में कुत्तों और बंदरों के हमले तेजी से बढ़ रहे हैं। बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिचपुरी में 98 मरीज उपचार के लिए पहुंचे।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजवीर सिंह ने बताया कि सभी को जिन्हें एंटी-रेबीज वैक्सीन लगाई गई। वहीं, पशु चिकित्साधिकारी डॉ. संजय यादव ने बताया कि कुत्ते और बंदर पानी व छाया की तलाश में रिहायशी इलाकों में पहुंच रहे हैं।
भगाने पर वे आक्रामक हो जाते हैं और हमला कर देते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि घरों के बाहर व छतों पर पानी की व्यवस्था करें, जिससे पशु-पक्षियों को राहत मिल सके।
