अलीगढ़ के शिक्षक ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर सरकारी नौकरी का झांसा देकर 18.89 लाख रुपये ठग लिए। फर्जी नियुक्ति पत्र मिलने के बाद पीड़ित को ठगी की जानकारी हुई। एसपी से शिकायत के बाद कोतवाली हाथरस गेट में तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

विष्णुपुरी के रहने वाले पंकज कुमार वर्मा ने इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि अलीगढ़ के राजकीय जूनियर स्कूल छलेसर में तैनात अध्यापक अतुल दिवाकर ने अपने दो साथियों रामेंद्र सिंह व हरेंद्र भूषण सिंह के साथ मिलकर ठगी की है। रामेंद्र सिंह ने खुद को लखनऊ में तैनात एफसीआई का अधिकारी तथा हरेंद्र ने खुद को प्रयागराज में कंटाेनमेंट जनरल हॉस्पिटल में एकाउंटेंट बताया। अतुल ने उनके भाई धर्मेंद्र की एफसीआई में नौकरी लगाने का आश्वासन दिया था।

इसके एवज में तीनों ने दस बार में कुल 18,89,500 रुपये ठग लिए। यही नहीं 29 व 30 सितंबर को प्रयागराज स्थित अस्पताल में मेडिकल चेकअप भी करा दिया। ई-मेल पर दिल्ली स्थित ”चीफ इंजीनियर मिलिट्री इंजीनियर सर्विस” के पते पर ज्वाइनिंग करने का फर्जी नियुक्ति पत्र भी भेज दिया। नियुक्ति पत्र में लिखा था कि 5 दिसंबर से एक सप्ताह पहले ज्वाइनिंग करनी है। जब वहां गए तो इस धोखाधड़ी की जानकारी हुई।

जब इसकी शिकायत अतुल व अन्य दोनों से की तो जान से मारने की धमकी दी गई। सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण ने बताया कि शिकायत के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इनकी तलाश की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *