संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: Dhirendra Singh

Updated Fri, 26 Jun 2026 11:04 AM IST

फिरोजाबाद में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर लखनऊ से चंडीगढ़ जा रही स्लीपर बस तेज रफ्तार में आगे चल रहे ट्रक-ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में बस चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 40 यात्री घायल हो गए, जिन्हें विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।


Lucknow-Chandigarh Sleeper Bus Rams Into Trailer on Agra-Lucknow Expressway, Two Dead and 40 Injured

घायल लाए गए अस्पताल
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी



विस्तार

फिरोजाबाद के थाना नगला खंगर क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर किलोमीटर 63 आरएचएस पर बृहस्पतिवार रात भीषण सड़क हादसा हो गया। लखनऊ से करीब 60 सवारियों को लेकर चंडीगढ़ जा रही स्लीपर बस ने ओवरस्पीड होने के कारण आगे जा रहे ट्रक-ट्रेलर में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बस चालक और उसके पास केबिन में बैठे एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 40 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।


ये भी पढ़ें –  आवासीय कोठी में मौत का कारखाना: आग की लपटों में घिरे लोग, धुएं से घुटने लगीं सांसें, आगरा आग हादसे की तस्वीरें

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें