झांसी में एक अरब रुपये के ऑनलाइन सट्टा मामले में झांसी पुलिस ने अहम कामयाबी हासिल करते हुए वांछित भाजपा किसान मोर्चा के कोषाध्यक्ष एवं सहकारिता बैंक निदेशक आशीष उपाध्याय को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। उसने दिल्ली में अपने एक परिचित के यहां शरण ली थी। 

लोकेशन मिलने पर झांसी पुलिस दिल्ली जा पहुंची। शुक्रवार देर-रात पुलिस उसे गिरफ्तार करके झांसी लाई। यहां उससे पूछताछ की जा रही है। नवाबाद पुलिस ने बुधवार को एक बड़े सट्टा गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तिलयानी बजरिया निवासी शुभम उपाध्याय, सिंधी कॉलोनी निवासी विजय बाधवा एवं बड़ागांव गेट निवासी नितिन अग्रवाल को गिरफ्तार किया था। 

उनसे पूछताछ करने पर पुलिस को भाजपा नेता आशीष उपाध्याय समेत पार्षद पति पप्पू निवासी उन्नाव गेट, पंकज राय, सौरभ लिखधारी, सोनू चड्ढा, हरीश कुमार, आकाश चंचलानी, सुमित साहू एवं रोशन मुंशी का नाम पता चला। इसके बाद से आशीष भूमिगत हो गया। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें