
jhansi betting racket
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
{“_id”:”69f312c09fed5c93e7031f79″,”slug”:”up-news-100-crore-betting-racket-busted-in-jhansi-bjp-leader-under-scanner-2026-04-30″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: एक अरब के सट्टे का खेल बेनकाब, रडार पर BJP नेता, खड़ी की आकूत संपत्ति; झांसी के पार्षद पति समेत नौ सटोरिये”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

jhansi betting racket
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
झांसी के नवाबाद पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले बड़े गिरोह का बुधवार को भंडाफोड़ कर दिया। पुलिस ने तीन बड़े सटोरिये- तिलयानी बजरिया निवासी शुभम उपाध्याय, सिंधी कॉलोनी निवासी विजय बाधवा, बड़ागांव गेट निवासी नितिन अग्रवाल को गिरफ्तार कर उनके पास से 100 करोड़ रुपये अधिक के लेनदेन का रिकॉर्ड बरामद किया है।
इसके आधार पर पुलिस को भाजपा किसान मोर्चा उपाध्यक्ष एवं सहकारिता बैंक के निदेशक आशीष उपाध्याय, पार्षद पति पप्पू यादव समेत नौ सटोरियों का पता चला है। पुलिस उनको तलाश रही है। इस बीच सटोरियों के बैंक खातों में जमा 50 लाख रुपये की रकम जब्त करवा दी गई है। पुलिस अफसरों का दावा है कि जल्द इन आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।