न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: Himanshu Awasthi

Updated Fri, 01 May 2026 11:25 AM IST

Kannauj News: नादेमऊ में शादी समारोह से लौट रही स्कार्पियो को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में चालक और एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो बच्चों समेत चार लोग घायल हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

 


Kannauj Wedding Celebrations Turn into Mourning Unidentified Vehicle Crushes Scorpio Driver and Woman Die

मृतक की फाइल फोटो और क्षतिग्रस्त स्कार्पियो गाड़ी
– फोटो : amar ujala



विस्तार

कन्नौज जिले में  शादी समारोह से लौट रहे लोगों की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब उनकी स्कार्पियो गाड़ी को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अन्य घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज तिर्वा में चल रहा है।


कस्बा नादेमऊ निवासी कौशलेंद्र कुमार उर्फ लवली गुप्ता के पुत्र सूरज की शादी छिबरामऊ के एक निजी गेस्ट हाउस में थी। समारोह में शामिल होकर सभी लोग स्कार्पियो से वापस लौट रहे थे। तभी चौकी से पहले तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें