उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की दहलीज पर खड़ी भारतीय जनता पार्टी ने अपनी सांगठनिक मशीनरी को धार देना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में पार्टी ने छह साल के लंबे अंतराल के बाद ब्रज क्षेत्र संगठन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के फुल टाइम प्रचारक की स्थायी तैनाती की है।

इस बार क्षेत्रीय संगठन मंत्री के स्थान पर संगठक का नया पदनाम सृजित किया है। इस नए पद पर झारखंड के रांची निवासी संघ प्रचारक अमन गिरि को नियुक्त किया गया है। नवनियुक्त क्षेत्रीय संगठक अमन गिरि का मुख्य दायित्व पार्टी के सभी कार्यक्रमों का समन्वय, संगठन की गतिविधियों पर पैनी निगरानी और योजनाओं का क्रियान्वयन कराना होगा। वे कार्यकर्ताओं के कामकाज से लेकर धरातल के फीडबैक तक की पूरी रिपोर्ट सीधे प्रदेश संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह को सौंपेंगे।

उनका मुख्य उद्देश्य ब्रज क्षेत्र के हर छोटे-बड़े कार्यकर्ता को सक्रिय कर संगठन के कार्यों में लगाना है। बता दें, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री रहे भवानी सिंह के कोविड काल में हुए असामयिक निधन के बाद से पार्टी ने किसी प्रचारक की नियुक्ति नहीं की। उस समय कहा जा रहा था कि संघ के पास खुद भी प्रचारकों की कमी है, इसलिए पार्टी को प्रचारक नहीं भेजे जा रहे हैं।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *