इटावा। सदर तहसील में शनिवार को संपूर्ण समाधान का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने फरियादियों की शिकायतों को सुना। समाधान दिवस में कुल 41 शिकायतें आईं इनमें से छह का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

समाधान दिवस में सबसे अधिक जमीन से संबंधित शिकायत प्राप्त हुई। डीएम ने कहा कि अधिकारी संबंधित कर्मचारियों के साथ मौके पर जाकर शिकायतकर्ता का पक्ष सुनते हुए उसका निस्तारण करें।

…………………………….

गांव के मुख्य मार्ग से हटवाया जाए अतिक्रमण

भरथना। तहसील सभागार में शनिवार को एसडीएम न्यायिक अमित जायसवाल की अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित किया गया। समाधान दिवस में कुल 13 शिकायतें आईं। इनमें से दो का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसीलदार हर्ष निशांत ने बताया कि लेखपालों की हड़ताल के कारण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण और मौके का मुआयना कराने के लिए राजस्व निरीक्षकों को लगाया गया है। (संवाद)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *