
कच्चा मार्ग होने की वजह से फंस गई ट्रैक्टर ट्राॅली।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”6a4fc7662cc30ca95a039045″,”slug”:”tractor-trolley-carrying-pregnant-woman-got-stuck-on-marshy-path-2026-07-09″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: कीचड़ और दलदल भरे रास्ते में फंसी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चार घंटे तड़पती रही गर्भवती; ग्रामीणों ने ऐसे बचाई जान”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

कच्चा मार्ग होने की वजह से फंस गई ट्रैक्टर ट्राॅली।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आगरा के बाह के सुंसार गांव में बृहस्पतिवार तड़के एक प्रसूता को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाह सीएचसी ले जा रहे थे। ट्रैक्टर-ट्रॉली कीचड़ और दलदल भरे रास्ते में फंस गई। प्रसूता प्रसव पीड़ा से तड़पती रही। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने फावड़े से कीचड़ हटाकर दलदल में फंसी ट्रैक्टर-ट्रॉली को बाहर निकाला।
घटना सुबह करीब चार बजे की है। रामब्रज की पत्नी कृष्णा को प्रसव पीड़ा हुई। उनका चौथा प्रसव था। प्रसव पीड़ा से छटपटा रही गर्भवती को परिजन ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठाया। बारिश से बचने के लिए तिरपाल तान लिया और बाह सीएचसी के लिए निकले। कीचड़ और दलदल में ट्रैक्टर ट्रॉली फंस गई। पति रामब्रज, सोनू राजपूत, छोटू, शशिकांत, शीला देवी आदि ने बताया गांव वाले फावड़े लेकर आए और कीचड़ को हटाकर फिसलन को रोकने के लिए सिल्ट डाली।
फिसलन भरे रास्ते पर कई बार ट्रॉली पलटने से बची, जिससे प्रसूता एवं परिवार की महिलाओं की जान बचाने के लाले पड़ गए। करीब 4 घंटे की जद्दोजहद के बाद ट्रैक्टर ट्रॉली सुबह 8 बजे करीब मंसूरपुरा की सड़क तक पहुंची। दोपहर 2 बजे करीब प्रसव का समय न होने की बात कहकर अस्पताल से छुट्टी कर दी गई। गर्भवती को परिजन फतेहाबाद के निजी अस्पताल ले गए।