पनामा गणराज्य के विदेश मंत्री जेवियर एडुआर्डो मार्टिनेज-आचा वास्केज ने अपनी पत्नी मिरेया पेरिस के साथ ताजमहल का दीदार किया। उन्होंने ताजमहल की वास्तुकला और खूबसूरती की प्रशंसा की और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की विजिटर बुक में संदेश लिखा कि भारत और पनामा हमेशा साथ। एएसआई के ताजमहल प्रभारी वरिष्ठ संरक्षण सहायक कलंदर बिंद ने उनका स्वागत किया और ताजमहल का भ्रमण कराया। विदेश मंत्री ने ताज की पच्चीकारी और नगीनों के बारे में पूछताछ की।




पनामा के विदेश मंत्री जेवियर एडुआर्डो ने लिखा कि वास्तुकला के इस अद्भुत और शानदार स्मारक का दौरा बेहद शानदार रहा। सभी स्टाफ कर्मियों को धन्यवाद। भारत और पनामा हमेशा साथ हैं। विदेशी मेहमानों ने ताजमहल परिसर में कुछ समय बिताया। इसकी ऐतिहासिक पृष्ठभूमि को समझा और सेंट्रल टैंक की डायना सीट पर पत्नी के साथ फोटो खिंचवाए। इस दौरान उनकी पत्नी ने ताज के साथ यादगार पलों को तस्वीरों में कैद किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *