युवती का शव फंदे लटका मिला है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मृतक खुशी की फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला
{“_id”:”69f0f0ce7b01d3b6e8083199″,”slug”:”hamirpur-suspicious-death-of-prd-personnel-s-daughter-in-delhi-murder-alleged-2026-04-28″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: दिल्ली में पीआरडी कर्मी की बेटी की संदिग्ध मौत, बहन बोली- एक युवक के इशारे पर नाचती थी खुशी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

मृतक खुशी की फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर जिले के एक पीआरडी कर्मी की बेटी खुशी (20) की दिल्ली के न्यू अशोक नगर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवती का शव किराये के कमरे में फंदे से लटका मिला। परिवार ने इसे हत्या बताया है जबकि पुलिस प्रथम दृष्टया आत्महत्या मानकर जांच कर रही है।
खुशी जुलाई 2025 से दिल्ली में पुरातत्व विभाग से जुड़े कार्य में कार्यरत थी और न्यू अशोक नगर में अकेले रहती थी। 26 अप्रैल को दोपहर में परिजनों को उसकी मौत की सूचना मिली। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था जिसे फायर ब्रिगेड ने खुलवाया। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। न्यू अशोक नगर थाना प्रभारी रजनी कांत शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है और सभी पहलुओं पर जांच जारी है।