चंद्रभान यादव, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya

Updated Mon, 01 Jun 2026 10:21 AM IST

सर्वेक्षण के आंकड़े बताते हैं कि उत्तर प्रदेश में इंटरनेट के साथ-साथ महिलाओं की वित्तीय और सामाजिक भागीदारी में भी सुधार दर्ज किया गया है। बैंक खाते का स्वयं उपयोग करने वाली महिलाओं का प्रतिशत 75.4 से बढ़कर 83.5 हो गया है।


UP: Number of women internet users doubles, domestic violence decreases

महिलाओं में इंटरनेट उपयोगकर्ताओं की संख्या बढ़ी।
– फोटो : AI image



विस्तार

उत्तर प्रदेश में महिलाओं की डिजिटल पहुंच तेजी से बढ़ी है। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (एनएफएचएस-6) के ताजा आंकड़ों के अनुसार चार वर्ष में इंटरनेट का इस्तेमाल करने वाली महिलाओं की संख्या दोगुने से ज्यादा हो गई है। इसके साथ ही घरेलू हिंसा का सामना करने वाली महिलाओं में 6.4 फीसदी की कमी आई है।


एनएफएचएस-5 में जहां केवल 30.6 प्रतिशत महिलाएं इंटरनेट का उपयोग करती थीं, वहीं अब यह आंकड़ा बढ़कर 70% पहुंच गया है। एनएफएचएस-6 की रिपोर्ट 30 मई 2026 को जारी हुई है जबकि एनएफएचएस-5 की रिपोर्ट मई 2022 में जारी हुई थी। सर्वेक्षण के आंकड़े बताते हैं कि इंटरनेट के साथ-साथ महिलाओं की वित्तीय और सामाजिक भागीदारी में भी सुधार दर्ज किया गया है। बैंक खाते का स्वयं उपयोग करने वाली महिलाओं का प्रतिशत 75.4 से बढ़कर 83.5 हो गया है।

ये भी पढ़ें – आंधी और बारिश से प्रदेश में चार मौतें, आज इन 63 जिलों में तेज आंधी चलने का अलर्ट; सीएम ने दिए निर्देश



ये भी पढ़ें – जागरूकता बढ़ी तो घटने लगे बाल विवाह, यूपी के इन जिलों में स्थिति अभी भी चिंताजनक


मोबाइल फोन का उपयोग करने वाली महिलाओं की संख्या भी 46.5 प्रतिशत से बढ़कर 56.4 प्रतिशत पहुंच गई है। इससे यह संकेत मिलता है कि महिलाएं अब आर्थिक और डिजिटल दोनों स्तरों पर अधिक आत्मनिर्भर हो रही हैं। महिलाओं की सुरक्षा के लिहाज से भी राहत भरी तस्वीर सामने आई है। पति द्वारा कभी न कभी हिंसा का सामना करने वाली महिलाओं का प्रतिशत 34.9 से घटकर 28.5 फीसदी ही रह गया है।



शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव


शिक्षा के क्षेत्र में 10 वर्ष या उससे अधिक स्कूली शिक्षा प्राप्त महिलाओं का प्रतिशत 39.3 से बढ़कर 42.5 हो गया है। काम के बदले नकद भुगतान प्राप्त करने वाली महिलाओं का प्रतिशत 15.5 से बढ़कर 21.1 हो गया है। यह महिलाओं की आर्थिक भागीदारी में वृद्धि दर्शाता है।


 





































महिलाओं के सशक्तीकरण के प्रमुख संकेतक
कार्य की श्रेणी पहले अब 
इंटरनेट का उपयोग 30.6% 70%
बैंक खाते का उपयोग 75.4% 83.5%
मोबाइल फोन उपयोग 46.5% 56.4%
10 वर्ष या अधिक शिक्षा 39.3% 42.5%
नकद भुगतान पाने वाली 15.5% 21.1%



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *