आगरा में सावन के दूसरे सोमवार को जलाभिषेक से पहले रविवार शाम जब लाखों श्रद्धालु 44 किमी. लंबी परिक्रमा के लिए निकले तो उन्हें नगर निगम के कागजी विकास और बदहाल सड़कों के कारण दुश्वारी झेलनी पड़ी। परिक्रमा मार्ग के गड्ढे भरने के लिए की गई लीपापोती श्रद्धालुओं के कदम पड़ते ही बेपर्दा हो गई। परिक्रमा से 24 घंटे पहले आनन-फानन में कराया गया पैचवर्क भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। बिखरी गिट्टियां नंगे पांव चल रहे भक्तों के पैरों में चुभती रहीं।

 




Devotees Walk Barefoot, Exposing Civic Negligence: Fresh Road Patchwork Crumbles Along Agra Parikrama Route

गिट्टियों से गुजरते शिवभक्त
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


परिक्रमा मार्ग पर बल्केश्वर से वाटरवर्क्स जाते समय इंडिया कास्टिंग के पास पैचवर्क उधड़ गया। बल्केश्वर तिराहा के नजदीक सीवर मरम्मत के बाद छोड़ी गई गिट्टियों ने राहगीरों और भक्तों को छकाया। आईटीआई गेट व जीवनी मंडी के पास बिखरे कंकड़ और काली माता मंदिर के पास मुख्य मार्ग के गड्ढों से भक्त बचते-बचाते निकले।

 


Devotees Walk Barefoot, Exposing Civic Negligence: Fresh Road Patchwork Crumbles Along Agra Parikrama Route

गिट्टियों से गुजरते शिवभक्त
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


श्रद्धालुओं को घरों से परिक्रमा मार्ग तक पहुंचने के लिए भी जर्जर रास्तों, कीचड़ और जलभराव से गुजरना पड़ा। शहर के हर क्षेत्र में यही स्थिति देखने को मिली। निगम की फाइलों में शहर का विकास टेंडर की फाइलों से आगे नहीं बढ़ पा रहा है। इसी वजह से धरातल पर काम पूरी तरह ठप पड़ा है। नगर निगम की लापरवाही और लचर कार्यशैली का खामियाजा उन श्रद्धालुओं को भुगतना पड़ा, जो नंगे पैर भक्तिभाव से परिक्रमा पूरी करने निकले थे। आस्था के आगे जिम्मेदार अधिकारियों की वादाखिलाफी ने शहर के विकास दावों की भी पोल खोल दी।

 


Devotees Walk Barefoot, Exposing Civic Negligence: Fresh Road Patchwork Crumbles Along Agra Parikrama Route

गिट्टियों से गुजरते शिवभक्त
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


इन रास्तों पर भी हुई परेशानी

परिक्रमा मार्ग से जुड़े हर मार्ग पर भक्तों को परेशानी का सामना करना पड़ा। घरों से नंगे पांव निकले भक्तों के कंकड़ चुभते रहे। ककरैठा, आवास विकास, दहतोरा, दौरेठा, यमुना पार, फतेहाबाद रोड स्थित 100 फुटा मार्ग, शास्त्रीपुरम व अन्य मार्ग पर उधड़ी सड़कें भक्तों के सब्र का इम्तिहान लेती रहीं।

 


Devotees Walk Barefoot, Exposing Civic Negligence: Fresh Road Patchwork Crumbles Along Agra Parikrama Route

गिट्टियों से गुजरते शिवभक्त
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


खराब मौसम में भी कराई मरम्मत

नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने बताया कि बारिश के मौसम के बावजूद निगम प्रशासन ने परिक्रमा मार्ग पर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कराई थीं। रविवार दोपहर अधिकारियों और पार्षदों के साथ पूरे परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण भी किया था। बारिश खत्म होते ही तेजी से सड़कों का निर्माण शुरू कराया जाएगा।




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें