यूपी के सीतापुर में कोतवाली नगर क्षेत्र में हुई चेन स्नेचिंग की घटना का पुलिस ने 36 घंटे में सोमवार को खुलासा कर दिया। मामले में फरार चल रहे दो आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिए गए। पैर में गोली लगने से दोनों घायल हो गए। आगे की कार्रवाई की जा रही है।  

मुठभेड़ एसओजी और कोतवाली नगर पुलिस की संयुक्त टीम से कनवाखेड़ा से फायरिंग बट रोड की ओर जाने वाले जंगल के पास हुई। पुलिस के अनुसार, फरार चल रहे कामिल पुत्र हसन अख्तर निवासी मैगलगंज, लखीमपुर खीरी और फरमान पुत्र यूसुफ निवासी नवाब मोहल्ला, चौखड़िया रोड, मैगलगंज को पुलिस तलाश कर रही थी। 

इसी कड़ी में जंगल के पास दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया तो रुकने के बजाय उन्होंने पुलिस पर फायरिंग झोंक दी और भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में कामिल और फरमान घायल हो गए। दोनों को अस्पताल भेजा गया है। इनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर प्लस बाइक, दो तमंचे, चार जिंदा व तीन खोखा कारतूस तथा पीली धातु की चेन के दो टुकड़े मिले हैं।

पुलिस टीम को 25 हजार का इनाम

वांछित आरोपियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार करने वाली एसओजी और कोतवाली नगर की संयुक्त पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक ने 25 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें