अमेरिका और ईरान के बीच छिड़े युद्ध की वजह से पेट्रोलियम उत्पादों की बचत करने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने अपनी फ्लीट के वाहनों की संख्या कम कर दी तो दूसरी ओर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना बृहस्पतिवार को अपने सरकारी आवास 10 कालिदास मार्ग से विधानसभा स्थित अपने कार्यालय तक साइकिल से गए। मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने अपने कार्यालय जाने के लिए ई-रिक्शा की सवारी की।

वहीं आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने वाराणसी में इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) सिंगल कार का प्रयोग शुरू किया। महापौर अशोक तिवारी गुरुवार को आवास से पैदल ही नगर निगम कार्यालय पहुंचे। गोरखपुर के महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने स्कॉर्ट वाहन का इस्तेमाल बंद कर दिया। 

सांसद रवि किशन ने भी अपना काफिला छोटा कर दिया। अयोध्या में महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी एवं नगर आयुक्त जयंत कुमार ने अपने सुरक्षा वाहन नगर निगम को वापस कर दिया। बाराबंकी में डीएम ईशान प्रताप सिंह कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय तक पैदल गए। उन्होंने अपना एस्कॉर्ट वाहन भी हटा दिया। मुरादाबाद के मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह साइकिल से अपने कार्यालय पहुंचे।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें