रावतपुर के रोशननगर निवासी मो. आरिफ ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उनकी शादी 27 अक्तूबर 2013 को शबिस्ता आमरीन से हुई थी। पत्नी और बेटे को बेहतर जिंदगी देने के लिए सऊदी अरब नौकरी करने चले गए। कमाई पत्नी को बैंक खाते में भेजते रहे। आरोप है कि पत्नी तीन लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के गहने और जरूरी दस्तावेज लेकर घर से चली गई। 19 नवंबर 2022 को पत्नी के खाते से 1.50 लाख और 4.77 लाख रुपये रफाकत अली के खाते में भेजे गए।



पत्नी ने उसकी कमाई से अपने नाम संपत्तियां भी खरीद लीं। 24 दिसंबर 2025 को जब वह चमनगंज स्थित फ्लैट पहुंचे तो ज्वैलरी, सरकारी दस्तावेज, घरेलू सामान और एयर कंडीशनर तक गायब मिला। पत्नी पर बिना तलाक दिए दूसरे युवक से शादी करने का आरोप लगाया। थाने से सुनवाई न होने पर कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई। चमनगंज थाना प्रभारी संजय राय ने बताया कि महिला समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर जांच की जा रही है। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें