बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से प्रदेश के 72 जनपदों में 1011 केंद्रों पर 31 मई को बीएड की प्रवेश परीक्षा कराई जाएगी। परीक्षा में 4.45 लाख अभ्यर्थी शामिल लेंगे। इस बार भी परीक्षा में निगेटिव मार्किंग होगी और गलत उत्तर देने पर एक तिहाई अंक कट जाएगा।

बीएड की प्रवेश परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली की परीक्षा में भाषा और सामान्य ज्ञान से जुड़े सौ सवाल पूछे जाएंगे। जबकि, दूसरी पाली में परीक्षार्थियों को जनरल एप्टीट्यूड और विषय (कला/विज्ञान/वाणिज्य/कृषि) से जुड़े सौ प्रश्न हल करने होंगे। बीएड प्रवेश परीक्षा के राज्य समन्वयक प्रो. सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों पालियों में प्रत्येक प्रश्न दो अंक का होगा। 

अगर परीक्षार्थी किसी प्रश्न का गलत उत्तर लिखता है तो एक तिहाई यानी 0.66 अंक कट जाएगा। उन्होंने बताया कि परीक्षा की निगरानी और समन्वय के लिए 170 विश्वविद्यालय प्रतिनिधियों की तैनाती की गई है। इस बार विश्वविद्यालय प्रतिनिधियों को बॉडी वॉर्न कैमरे भी उपलब्ध कराए गए हैं। 

इन कैमरों में लाइव वीडियो स्ट्रीमिंग, ऑडियो रिकॉर्डिंग, टू-वे कम्युनिकेशन, जीपीएस आधारित लोकेशन ट्रैकिंग, इमरजेंसी अलार्म और आईसीसीसी से सीधा जुड़ाव जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी। परीक्षा से जुड़े कार्यों की निगरानी परीक्षा के दिन 31 मई को सुबह चार बजे से शुरू हो जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *