रक्सा के डेली गांव में 21 वर्षीय डी फार्मा छात्र आर्यन श्रीवास्तव ने फंदा लगाकर जान दे दी। शुक्रवार सुबह चाय पीने के बाद उसने यह आत्मघाती कदम उठाया।




परिजनों ने बताया कि उसके पिता प्रदीप श्रीवास्तव घर में ही जनरल मर्चेंट चलाते हैं। शुक्रवार सुबह करीब 5:30 बजे मां आराधना ने सभी के लिए चाय बनाई। आर्यन ने भी सभी के साथ चाय पी। इसके बाद पिता दुकान खोलने के लिए नीचे चले गए जबकि मां घरेलू काम में व्यस्त हो गईं। करीब आधे घंटे बाद मां के वापस लौटने पर आर्यन कमरे के भीतर रस्सी के सहारे लटका मिला। यह देखकर मां चीख उठी। उन्होंने उसे नीचे उतारने की कोशिश की। शोर शराबा सुनकर पिता प्रदीप भी आ गए। उसे फंदे से उतारकर परिजन तुरंत मेडिकल अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आर्यन इलाहाबाद बैंक चौराहे पर स्थित एक गेमिंग स्टूडियो में काम करता था। परिजन उसके सुसाइड की वजह नहीं बता सके। थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *