उरई। शहर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने एसपी को शिकायती पत्र देकर युवक पर 17 वर्षीय पुत्री को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। महिला ने मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

महिला के अनुसार, उसकी पुत्री की एक युवक से करीब सात-आठ महीने से बातचीत थी। आरोप है कि इसी दौरान युवक ने शादी करने का झांसा देकर कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जानकारी होने पर महिला ने युवक और उसके परिजनों से बातचीत की और पुत्री से शादी करने की बात कही। इस पर युवक की मां ने कहा कि लड़की बालिग हो जाएगी तो शादी कर देंगे।

महिला का आरोप है कि इसके बाद भी युवक उसकी पुत्री से संपर्क करता रहा और बाद में शादी करने से इन्कार कर दिया। अब जब परिवार उसकी पुत्री की शादी कहीं तय करने का प्रयास करता है तो युवक उसकी बदनामी कर रहा है। महिला ने एसपी से मामले की जांच कर नाबालिग के शोषण के आरोपी युवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। एसपी ने जांच के बाद कार्रवाई की बात की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें