Jalaun News:एमडी ड्रग्स फैक्टरी का संचालक अब भी फरार – The Operator Of The Md Drug Factory Remains At Large

मुहम्मदाबाद। डकोर कोतवाली क्षेत्र के रमपुरा गांव में पकड़ी गई एमडी ड्रग्स फैक्टरी का नेटवर्क जांच एजेंसियों के लिए चुनौती बना हुआ है। छापेमारी के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था, जबकि कथित फैक्ट्री संचालक शैलेंद्र पाल अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर है। डीआरआई और एटीएस की टीमें उसके साथ जुड़े लोगों की तलाश में जुटी हैं। जांच में कानपुर, मुंबई और झांसी तक नेटवर्क के तार जुड़े होने की आशंका सामने आ रही है। एजेंसियां संदिग्ध मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल खंगालकर नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में लगी हैं।…




Source