{“_id”:”6ae9d6d84fb0c251fa0cfcf1″,”slug”:”kali-sarkar-of-jhansi-identified-as-hardoi-based-history-sheeter-pradeep-shukla-arrested-2026-11-03″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”हरदोई: झांसी का काली सरकार बना हरदोई का हिस्ट्रीशीटर प्रदीप शुक्ला गिरफ्तार”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

गिरफ्त में हिस्ट्रीशीटर प्रदीप शुक्ला
– फोटो : अमर उजाला
झांसी के मऊ रानीपुर थाना क्षेत्र के कुरैचा गांव में काली सरकार के नाम से दरबार चलाने वाले शहर कोतवाली के हिस्ट्रीशीटर प्रदीप शुक्ला उर्फ नटरोज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 33 साल पुराने आर्म्स एक्ट के मामले में उसके खिलाफ न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। शहर कोतवाली पुलिस का दावा है कि बिलग्राम रोड के पास से उसकी गिरफ्तारी हुई है। उसे न्यायालय में पेश किया गया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया।
शहर के चौहान थोक निवासी प्रदीप शुक्ला शहर कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है। उसका हिस्ट्रीशीट नंबर 36ए है। उसके खिलाफ जानलेवा हमला, गैर इरादतन हत्या, लूट, गुुंडा एक्ट, अवैध शस्त्र अधिनियम, मिनी गुंडा एक्ट, यौन शोषण आदि धाराओं में 13 मामले दर्ज हैं। वर्ष 1993 में शहर कोतवाली में उसके खिलाफ अवैध शस्त्र अधिनियम के तहत मामलाा दर्ज किया गया था। इस मामले की सुनवाई न्यायालय में चल रही है। न्यायालय में हाजिर न होने के कारण उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। बीते दिनों पुलिस को पता चला था कि प्रदीप शुक्ला झांसी के मऊरानीपुर में काली सरकार के नाम से दरबार चलाता था। पुलिस से बचने के लिए वह वहां बाबा के वेश में रहता था। सीओ सिटी अजीत चौहान ने बताया कि बिलग्राम मार्ग से प्रदीप को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। न्यायालय से उसे जेल भेज दिया गया।

