जागरण संवाददाता, कन्नौज। गुरसहायगंज में बुधवार देर रात एक दंपती की हत्या कर दी गई। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसहायगंज का जर्जर भवन बंद पड़ा था, जिसमें अस्पताल की पूर्व दाई का परिवार निवास कर रहा था। बुधवार रात अज्ञात बदमाशों ने 26 वर्षीय सुधा कठेरिया और उनके पति संजीव कुमार उर्फ ‘नन्हे लल्ला’ की बेरहमी से हत्या कर दी।

गुरुवार सुबह लगभग 10 बजे तक जब घर से कोई हलचल नहीं हुई, तो पड़ोसियों ने अंदर जाकर देखा। अंदर दंपती के शव लथपथ पड़े थे, जबकि उनकी एक वर्षीय मासूम बेटी ‘तान्या’ गंभीर रूप से घायल और बेहोश हालत में मिली।

 

वहीं, मृतक दंपती का आठ वर्षीय बेटा ‘कृत्यांश’ घटना के समय अपने चाचा के पास अशोक नगर में था, जिससे वह सुरक्षित बच गया।

 

WhatsApp Image 2026-11-05 at 11.17.57 AM

 

वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भारी बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल को सील कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस मामले की हर पहलू से छानबीन कर रही है।



Source link