राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ। पुलिस विभाग में बुधवार को बड़ा फेरबदल करते हुए 18 अपर पुलिस अधीक्षकों और 10 आइपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें कई अधिकारियों को जिलों में तैनाती दी गई है, जबकि लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद और आगरा पुलिस कमिश्नरेट में भी नए अपर पुलिस उपायुक्त तैनात किए गए हैं। इसके अलावा एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, पीएसी और विशेष सुरक्षा बल में भी अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कुमार रणविजय सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आजमगढ़, अनूप कुमार को सोनभद्र, देवेंद्र सिंह प्रथम को शाहजहांपुर और पीयूष कुमार सिंह को मैनपुरी में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) बनाया गया है। अभिषेक तिवारी को अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) मुरादाबाद, गिरीश कुमार सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) अलीगढ़ तथा पंकज कुमार श्रीवास्तव को मऊ में तैनाती मिली है।

इंदुप्रभा सिंह को लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त (एडीसीपी) बनाया गया है। अतुल कुमार चौबे को मथुरा में अपर पुलिस अधीक्षक (सुरक्षा), ममता कुरील को मुजफ्फरनगर में अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात), नितिन कुमार सिंह को पीटीएस मुरादाबाद और नवीना शुक्ला को एसीओ मुख्यालय लखनऊ में तैनाती दी गई है। नवीन कुमार सिंह को डीजीपी का स्टाफ अफसर बनाया गया है। विभा सिंह को छठी वाहिनी पीएसी मेरठ तथा राघवेंद्र कुमार मिश्र को पांचवीं वाहिनी एसएसएफ सहारनपुर में उप सेनानायक बनाया गया है। अरुण कुमार सिंह द्वितीय को आजमगढ़ में अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात) और डा. हृदयेश कठेरिया को यातायात निदेशालय लखनऊ में अपर पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं, 10 आइपीएस अधिकारियों के तबादलों में पुनीत द्विवेदी को लखनऊ, नीतू को नोएडा, शिवा सिंह को आगरा, अमित कुमावत और शैव्या गोयल को गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। माविस टॉक को भी लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त की जिम्मेदारी मिली है।



Source link