बंगाल की खाड़ी में बने हवाओं के निम्न दाब के क्षेत्र के चलते शुक्रवार को झांसी का मौसम बदल गया। दोपहर 12 बजे से रिमझिम बारिश शुरू हुई। कुछ ही देर में झमाझम पानी गिरना शुरू हो गया। फिर कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश दोपहर दो बजे तक जारी रही।
वहीं, बारिश के चलते महानगर में बीकेडी, खांडेराव गेट, सराफा बाजार, गंदीगर का टपरा, नारिया बाजार, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय और पुलिस लाइन के सामने समेत कई इलाकों में जलभराव हो गया। बारिश से तापमान में गिरावट आने से लोगों को उमस भरी गर्मी से भी राहत मिली है।
बारिश से सड़क पर जलभराव…
