कदौरा। थाना क्षेत्र के बसरेही गांव में युवक का शव बुधवार रात घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी सुबह परिजन को हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

थाना क्षेत्र के बसरेही गांव निवासी संजू राजपूत (37) का शव बुधवार की रात फंदे से लटका मिला। भाई भगत सिंह और संतोष ने बताया कि संजू अविवाहित था और खेती करके भरण-पोषण करता था। वह परिवार के साथ ही रहता था। परिजनों के अनुसार संजू शराब पीने का आदी था और इसी कारण परिवार के अन्य लोगों से ज्यादा मतलब नहीं रखता था।

बुधवार शाम बिजली न आने के कारण परिवार के अन्य लोग छत पर सो रहे थे, जबकि संजू नीचे कमरे में था। सुबह परिजन सोकर उठे तो कमरे में संजू को फंदे से लटका देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

थाना प्रभारी परमेंद्र सिंह ने बताया कि युवक शराब पीने का आदी था। प्रथम दृष्टया इसी कारण फंदा लगाकर आत्महत्या करने की बात सामने आई है। मामले की जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें