Scientists Develop Ready-Made Feed for Goats to Boost Health and Milk Production

बकरियों के लिए भी अब रेडिमेड आहार
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

 हरे चारे के संकट को देखते हुए केंद्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान, मखदूम (मथुरा) के वैज्ञानिकों ने बकरियों के लिए भी रेडिमेड फीड (आहार) तैयार कर दिया है। यह खास फूड जहां बकरियों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाकर उन्हें बीमारियों से बचाएगा वहीं, इसके सेवन से बकरियों का वजन भी तेजी से बढ़ेगा जिससे बकरी पालकों को बड़ा मुनाफा होगा। अभी बाजार में गाय-भैंस, बिल्ली और डाॅग्स के लिए ही इस तरह का आहार उपलब्ध था। बकरियों का रेडिमेड फीड जल्द बाजार में आने की उम्मीद है। संस्थान ने मुंबई और इंदाैर की कंपनियों से इसके लिए करार किया है।


 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें