लखनऊ की भाजपा मेयर सुषमा खर्कवाल के कार्यकाल के आज तीन साल पूरे हो गए। गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में इसका उत्सव मनाया जा रहा है। सीएम योगी ने कार्यक्रम में पहुंचे। लखनऊ नगर निगम के अंतर्गत 413 करोड़ की परियोजनाएं लॉन्च कीं। इनमें 432 परियोजनाएं शामिल हैं।

इस दौरान सीएम के साथ प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना ने स्मारिका (किताब) का विमोचन किया, जिसमें मेयर के कार्यकाल के काम गिनाए गए हैं। कार्यक्रम में ऊर्जा व नगर विकास मंत्री एके शर्मा, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, दर्जाप्राप्त राज्यमंत्री सुनील भराला, राज्यसभा सांसद बृजलाल भी शामिल हुए हैं।  

इससे ज्यादा का तो तेल लग जाता है

सीएम ने कहा, यह नगर निगम के पार्षद और अधिकारी की ही जिम्मेदारी नहीं नागरिक की भी जिम्मेदारी है। सरकारी संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचाएंगे। यह पैसा किसी का नहीं है जनता का है यह न तो हमारा है न खन्ना और शर्माजी का। हम सिर्फ इसे उचित नियोजन कर रहे हैं। जब सब लोग साथ लगे तो लखनऊ स्वच्छ दिखाई दिया। आज जब कोई लखनऊ आता है तो कहता है लखनऊ साफ-सुंदर है। 

गरीब तक शासन की योजना का लाभ पहुंचे। समाजवादी पार्टी के शासनकाल में एक भी गरीब के मकान स्वीकृत नहीं हुए। हमने 17 लाख परिवारों को घर दिए। ग्रामीण क्षेत्र में 65 लाख परिवारों को दिया गया। इसमें किसी की जाति और धर्म नहीं देखा गया।

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना बोले- मेयर ने लखनऊ के लिए निष्ठा से काम किया

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा, मेयर ने लगन और निष्ठा के साथ लखनऊ के लिए काम किया है। योगी सरकार ने शहरी करण पर जोर दिया है। इसका मतलब होता है कि हम तरक्की की तरफ बढ़ रहे हैं। यूपी में अब 17 स्मार्ट सिटी बन रहे हैं। लेकिन जैसा कि नगर विकास मंत्री जी ने भी और हमारी महापौर ने भी अपेक्षा की है कि हर हालत में लखनऊ पहले नंबर पर आना चाहिए। उन्होंने लखनऊ को स्वच्छ बनाना है कि नारा लगाया है।

नगर विकास मंत्री बोले- वन डे गवर्नेंस पर हमारा जोर

ऊर्जा और नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने कहा- वन डे गवर्नेंस सेंटर पर जोर दिया जा रहा है। इसमें नामांतरण, कोई कागज या कोई भी समस्या होती है तो किसी भी नागरिक को घुमाएंगे नहीं, आधे घंटे के अंदर उसे सर्टिफिकेट दे दिया जाए। इसे प्रधानमंत्री ने गुजरात में शुरू किया था। आने वाले कार्यकाल में यूपी और लखनऊ को आगे पहुंचाना है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें