यूपी के फतेहपुर में शनिवार रात के करीब 11 बजे थे। धरियांव थाने में पुलिसकर्मी अपने काम में व्यस्त थे। तभी हवालात से सिसकियों की आवाज आने लगी। कुछ देर बाद संतरी पहुंचा और उसने पूछा क्या हो गया क्यों सिसक रहे हो। इतना सुनते ही बहन की हत्या का आरोपी भाई संदीप सिंह यादव दबी आवाज में बोला, मुझसे गलती हो गई। मुझे ऐसा नहीं करना चाहिए था। वो मेरी बहन थी अगर उसे ठीक से समझाता तो वह मान जाती और आज हम सबके साथ होती। 

पता नहीं मुझे कैसे इतना गुस्सा आ गया कि बचपन में जिसे अंगुली पकड़कर चलना सिखाया उसकी जिद के लिए घरवालों से लड़ा। इसके बाद भी उसे मैंने हमेशा-हमेशा के लिए खुद से दूर कर दिया। इसी पश्चाताप की अग्नि में संदीप सुबह तक जलता रहा। पूछताछ के बाद रविवार सुबह उसे जेल भेज दिया गया।




fatehpur murder brother accused of murdering his sister sobbed uncontrollably in lock-up all night

घटनास्थल पर जांच के लिए पहुंची पुलिस
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


थरियांव थाना क्षेत्र के हसवा कस्बा निवासी शिव सिंह यादव उर्फ कल्लू की पुत्री मंजू उर्फ रंजू (19) की शादी एक मई को राधानगर थाना क्षेत्र के सोनही बड़नपुर निवासी पिंटू उर्फ अजय से हुई थी। शादी के बाद वह चौथी पर मायके आई थी। 13 मई की रात वह गांव के रहने वाले विशेष समुदाय के युवक के साथ चली गई थी। तीन दिन बाद 16 मई को परिजन ने उसे तलाश करने के बाद ससुराल भेज दिया था।


fatehpur murder brother accused of murdering his sister sobbed uncontrollably in lock-up all night

घटनास्थल पर ग्रामीण
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


बहन की हत्या के बाद शव कुएं में फेंका

बताया गया कि प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी बहन को 12 जून की रात भाई संदीप सिंह ससुराल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी हत्या कर दी और शव को कुएं में फेंक दिया था। शनिवार को उसने हसवा चौकी में पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया था।

 


fatehpur murder brother accused of murdering his sister sobbed uncontrollably in lock-up all night

घटनास्थल पर जांच के लिए पहुंची पुलिस
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


‘परिवार को बदनामी झेलनी पड़ रही थी’

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती की मौत गला दबाकर किए जाने की पुष्टि हुई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बहन की वजह से परिवार को बदनामी झेलनी पड़ रही थी और लोग उन पर ताने कसते थे। इससे वह मानसिक रूप से परेशान था। उसने यह भी बताया कि शादी के बाद भी बहन का युवक से संपर्क बना रहा। 

 


fatehpur murder brother accused of murdering his sister sobbed uncontrollably in lock-up all night

घटनास्थल पर जांच के लिए पहुंची पुलिस
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


इससे परिवार और ससुराल पक्ष में विवाद हो गया था और बहनोई तलाक देने की बात कहने लगा था। प्रभारी निरीक्षक एसबी सिंह ने बताया कि रविवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

 




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें