समाज कल्याण राज्य मंत्री असीम अरुण की भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम को लेकर सवाल खड़े होने शुरू हो गए हैं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कन्नौज के सांसद अखिलेश यादव ने जहां सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर तंज कसा है। तो वहीं पूर्व सांसद सुब्रत पाठक ने भी कई सवाल खड़े किए हैं।
मंगलवार को शहर के रोमा स्मारक मुक्त काशी मंच पर समाज कल्याण राज्य मंत्री असीम अरुण ने पुलिस के आला अधिकारियों और अन्य कर्मचारियों के साथ बैठक की, जिसमें उन्होंने भ्रष्टाचार को लेकर सख्त हिदायत दी। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामेंद्र त्रिवेदी ने सवाल उठाया कि भाजपा सरकार में चौकी से लेकर थाने तक बिके हुए हैं और लोगों को हर जगह सुविधा शुल्क देना पड़ रहा है। उनका यह वीडियो समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कन्नौज से सांसद अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया और उसे पर तंज करते हुए लिखा उत्तर प्रदेश की पुलिस और भाजपाई, वर्षों मिलकर काटी मलाई, अब जब आई उनकी विदाई, कर रहे हिसाब यह मौसेरे भाई। थोड़ी ही देर में यह पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गई और लोगों ने तरह-तरह के कमेंट शुरू कर दिए।
