हरियावां थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती को तालाब के पास खींचकर युवक ने रविवार रात दुष्कर्म किया। युवती को तलाशते हुए मौके पर पहुंचे परिजन ने युवक को पकड़ कर पीट दिया। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
एक गांव निवासी युवती की मां की तेरहवीं बीते रविवार को थी। रिश्तेदार और परिचित तेरहवीं भोज में आए थे। युवती ने बताया कि वह मकान के पीछे बचा हुआ खाना डालने गई थी। इस दौरान नरेंद्र ने उसे पकड़ लिया और गांव के बाहर स्थित तालाब के पास ले जाकर दुष्कर्म किया। उधर, दूसरी ओर युवती के वापस घर न पहुंचने पर परिजन उसे तलाशने निकले। गांव के बाहर तालाब के पास परिजन ने नरेंद्र को पकड़ लिया और पिटाई कर दी।
