खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के आटा इलाके के अकबरपुर इटौरा गांव में चार साल की मासूम नैना की हत्या से जुड़ी बेहद दर्दनाक जानकारी सामने आई है। परिजनों के अनुसार, बृहस्पतिवार शाम करीब सात बजे से ही महिला विनीता और उसके पति राजकुमार के बीच विवाद शुरू हो गया था। दोनों के बीच देर रात तक कहासुनी और झगड़ा चलता रहा।
बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान चार साल की मासूम नैना बीच-बीच में रो पड़ती थी। इस पर मां उसे चुप कराती रही। परिजनों के मुताबिक घर का माहौल पूरी तरह तनावपूर्ण बना हुआ था और रात करीब 12 बजे तक झगड़ा चलता रहा।
2 of 8
दरवाजे पर एकत्रित लोगों की भीड़
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद राजकुमार अपने दोनों बेटों के साथ अलग चारपाई पर सो गया, जबकि विनीता अपनी बेटी नैना को लेकर दूसरी ओर लेट गई। जानकारी के अनुसार तड़के करीब दो बजे विनीता उठी और सो रही मासूम नैना को जमीन पर ले गई। वहां उसने गमछे से बच्ची का गला कस दिया।
3 of 8
बच्ची की मौत के बाद जमा भीड़
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आशंका जताई जा रही है कि आवाज बाहर न जाए, इसलिए उसने जमीन पर लेटाकर वारदात को अंजाम दिया। मासूम की मौत के बाद घर में सन्नाटा छा गया। बाद में जब पिता की नींद खुली और उसने बेटी को मृत अवस्था में देखा तो वह फूट-फूट कर रो पड़ा। परिवार में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में मातम पसर गया।
4 of 8
बच्ची की मौत के बाद विलाप करते परिजन
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विनीता ने जमीन पर लाल साड़ी बिछाई थी
ग्रामीणों के मुताबिक, मां विनीता ने गमछे का टुकड़ा फाड़कर बच्ची के गले में बांधा और उसे कस दिया। घटना को लेकर गांव में गहरा आक्रोश और दुख का माहौल है। लोग कह रहे हैं कि जिस मां की गोद में बच्ची खुद को सबसे सुरक्षित समझती थी, उसी ने उसकी जिंदगी छीन ली। बताया गया कि घटना से पहले विनीता ने जमीन पर लाल साड़ी बिछाई थी।
5 of 8
घटनास्थल की जानकारी देता पिता
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद वह नैना को गोद में उठाकर वहां ले गई। घटना के बाद बच्ची का शव उसी साड़ी पर पड़ा मिला। यह दृश्य देखकर गांव की महिलाओं की आंखें नम हो गईं। घर में तीन चारपाइयां बिछी थीं।