इटावा जिले में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि सपा आगामी विधानसभा चुनाव में इंकलाब के साथ सत्ता परिवर्तन करेगी। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है।
भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से सत्ता में आई डबल इंजन की सरकार देश और प्रदेश को बांटने का काम कर रही है। सपा लोगों को जोड़ने का काम करेगी और भाजपा को सत्ता से हटाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक बयान पर शिवपाल ने कहा कि इटावा में गोरखपुर से बेहतर विश्वविद्यालय बना है।
