समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को पदाधिकारियों को बूथ और सेक्टर को मजबूत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 में भाजपा को हाफ किया था और 2027 के विधानसभा चुनाव में साफ कर पीडीए की सरकार बनानी है।

बदायूं में पूर्व राज्यमंत्री ओमकार सिंह यादव के निधन के बाद श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने के बाद लखनऊ जाते समय शाहजहांपुर के जलालाबाद में गंगा एक्सप्रेस पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का स्वागत किया गया। वह यहां पांच मिनट रुके। इस बीच जिला स्तरीय पदाधिकारियों को बूथों को मजबूत करने के निर्देश दिए। 

स्थानीय स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर 

अखिलेश यादव ने कहा कि सभी लोग एकजुटता के साथ गांवों व मोहल्लों में जाकर संगठन को मजबूत करने के साथ ही सपा की नीतियों को बताएं। सरकार बनने पर तीन सौ यूनिट फ्री बिजली और महिलाओं के खाते में धनराशि भेजी जाएगी। पार्टी की घोषणाओं को आमजन तक पहुंचाया जाए। 

टिकट वितरण को लेकर कहा कि जिसे भी सिंबल मिले, उसे पूरी ईमानदारी के साथ चुनाव जिताया जाए। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां, पूर्व विधायक राजेश यादव, अवधेश कुमार वर्मा, अमित यादव, रणंजय सिंह यादव, अनवर अली, नीरज मिश्रा, शाहनवाज इदरीसी आदि मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *