स्टांप एवं पंजीयन विभाग में पारदर्शिता बढ़ाने और भ्रष्टाचार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए प्रदेश के सभी उप निबंधक (रजिस्ट्री) कार्यालयों को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया जाएगा। इन कैमरों की रिकॉर्डिंग चौबीसों घंटे होगी और उनकी निगरानी के लिए दो स्तर पर कमांड सेंटर बनाए जाएंगे।
