खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदौर की सोनम रघुवंशी, मेरठ की मुस्कान और आगरा की रूबी शर्मा की तरह मथुरा में भी नैना ने बेटी और उसके प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। बेटी के प्रेम संबंधों का विरोध करने पर दूध में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश कर इमामदस्ते की मूसली से सिर कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद बेटी अपने प्रेमी के साथ शव को कंबल में लपेटकर स्कूटी से यमुना किनारे अक्रूर घाट पर लेकर पहुंची। यहां पर साक्ष्य मिटाने के लिए शव को जला दिया। हत्या का खुलासा होने के बाद पुलिस ने शनिवार को तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
जयसिंहपुरा के राधा कृष्ण वाटिका निवासी रामबाबू ने पुलिस को बताया था कि छोटे भाई मनोज सोनी का 18 अप्रैल की रात को पत्नी से विवाद हुआ था। इसके बाद संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। उसकी पत्नी ने 21 अप्रैल को गोविंद नगर थाने में गुमशुदगी का प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन अगले ही दिन उसे वापस ले लिया।

2 of 10
मृतक का फाइल फोटो
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परेशान होने के बाद उन्होंने 9 मई को थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई और पुलिस से तलाश करने की मांग की, लेकिन कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई। इधर, सात जून को घर में ताला लगाकर नैना छोटी बेटी को साथ लेकर कहीं चली गई। घर में ताला लटका देख परिजन परेशान होने लगे और उन्होंने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई। साथ ही मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई।

3 of 10
मृतक के घर जांच करती पुलिस।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसएसपी के आदेश पर 11 जुलाई को गोविंद नगर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर महिला व बेटी की तलाश शुरू की। रामबाबू ने बताया है कि एक सप्ताह पहले गोविंद नगर पुलिस मां-बेटी को मथुरा लेकर आई और पूछताछ की। पूछताछ के बाद नैना परेशान होने लगी और वह अपने मायके चली गई। पिता के पूछने पर नैना ने सारे राज खोल दिए।

4 of 10
आरोपी को ले जाती पुलिस।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोप है कि नैना ने पिता से कहा कि छोटी बेटी और उसके प्रेमी ने पति मनोज को दूध में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इससे वह बेहोश हो गए और फिर इमामदस्ते की मूसली से सिर कुचलकर हत्या कर दी। वारदात के बाद बेटी और प्रेमी शव को स्कूटी पर रखकर अक्रूर के जंगल में यमुना घाट ले गए। यहां पर दोनों ने शव को कंबल से निकालकर जला दिया।

5 of 10
आरोपी महिला
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हत्या की जानकारी पर पुलिस शव जलाने वाले स्थान पर पहुंची। पुलिस ने बृहस्पतिवार रात, शुक्रवार और शनिवार को डाॅग स्क्वायड की मदद से शव की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया। यहां पर यमुना का जलस्तर बढ़ने से घुटनों तक पानी भरा होने के कारण साक्ष्य नहीं मिल सके। पुलिस को माैके से एक कंबल बरामद हुआ। इसके अलावा घर के बाहर नैना ने जलाए मनोज के कपड़े और दस्तावेज की राख पुलिस ने बरामद की। साक्ष्य मिलने के बाद शनिवार शाम को तीनों को कोर्ट में पेश किया गया।
