चित्रकूट में कहां का है वायरल वीडियो?

यह मामला 19 अक्टूबर का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, प्रयागराज नेशनल हाईवे के किनारे स्थित एक कैंटीन में यूपी पुलिस का हेड कॉन्स्टेबल असामान्य स्थिति में कुर्सी पर लेटा हुआ था। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में उसका सिर नीचे की ओर और पैर ऊपर की तरफ दिखाई दे रहे हैं। वहां मौजूद लोगों ने जब पुलिसकर्मी की हालत देखी, तो उन्होंने डायल 112 पर सूचना दे दी।

सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मी की स्थिति को देखते हुए टीम उसे अपने साथ ले गई और उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया। घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को भी दी गई। इसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर फैलने लगा और मामला चर्चा में आ गया।



Source link

अभी अभी की खबरें