UP board exam held at 92 centers in Hathras on the first day

यूपी बोर्ड परीक्षा देकर बाहर आते छात्र
– फोटो : संवाद

विस्तार


हाथरस जिले के 92 परीक्षा केंद्रों पर 22 फरवरी से यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरू हो गई। दोनों पालियों में इस परीक्षा में कुल 48643 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 45217 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। इस परीक्षा में 3190 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। 

पहले दिन पहली पाली में हाईस्कूल की हिंदी व इंटरमीडिएट की सैन्य विज्ञान की परीक्षा का आयोजन हुआ। हिंदी की परीक्षा में 24315 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 220408 परीक्षार्थी उपस्थित रहे और 1909 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। प्रारंभिक हिंदी की परीक्षा में 12 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 12 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। एक भी परीक्षार्थी गैरहाजिर नहीं रहा। सैन्य विज्ञान की परीक्षा में 179 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इस परीक्षा में 173 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। छह परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। दूसरी पाली में वाणिज्य की परीक्षा में 438 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इस परीक्षा में 400 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। 38 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। हिंदी की परीक्षा में 3658 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इस परीक्षा में 3513 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। इस परीक्षा में 145 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सामान्य हिंदी में 19970 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इस परीक्षा में 18713 परीक्षर्थी उपस्थित रहे। 1257 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। 

प्रश्नपत्र आसान था। मेरी परीक्षा अच्छी गई है। सफलता अवश्य प्राप्त कर लूंगा। – राजिद, परीक्षार्थी।

परीक्षा से पूर्व थोड़ा डर लग रहा था। प्रश्नपत्र देखकर राहत मिली। मेरी परीक्षा अच्छी रही। – नवीन कुमार, परीक्षार्थी।

परीक्षा अच्छी रही। मैने पहले से ही परीक्षा की तैयारी कर रखी थी। अच्छे अंक हासिल करूंगी। – आरती, परीक्षार्थी। 

परीक्षा अच्छी रही। प्रश्नपत्र आसान था। मुझे पूरा विश्वास है कि मैं परीक्षा में अच्छे अंक हासिल करूंगी। – राशिका, परीक्षार्थी। 

परीक्षा के बाद केंद्रों के बाहर परीक्षा पर चर्चा करते दिखे परीक्षार्थी

बोर्ड की परीक्षा खत्म होने के बाद परीक्षा केंद्रों के बाहर परीक्षार्थी चर्चा करते हुए नजर आए। इस दौरान परीक्षार्थी खुश नजर आ रहे थे। परीक्षर्थी एक दूसरे से बात कर रहे थे कि उनकी परीक्षा कैसी रही। परीक्षार्थियों का कहना था कि परीक्षा कुल मिलाकर अच्छी रही। अधिकांश परीक्षार्थी अच्छे अंक हासिल करने की बात कर रहे थे। 

बोर्ड परीक्षा

परीक्षा के दौरान खूफिया तंत्र रहा सतर्क

यूपी बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन काफी सतर्क था। इस दौरान असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रही। परीक्षा के दौरान खूफिया तंत्र भी सतर्क रहा। सचल दल की टीमें परीक्षा केंद्रों पर पहुंच कर जांच करती रही।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *